BCCI सचिव जय शाह ने ये पूरे तौर पर साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। ऐसे में इस टूर्नामेंट का आयोजन किसी और देश में करना होगा। मंगलवार को हुई BCCI  की बैठक में इस बात का फैसला किया गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में चल रहे आंतरिक बदलावों के बीच भारतीय टीम से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। BCCI सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि भारत 2023 में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।

पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि टीम इंडिया इस सीरीज के लिए पाकिस्तान जा सकती है। मंगलवार को BCCI की AGM  में अलावा इसके कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। 
जय शाह बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि, हमने फैसला किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएगी, एशिया का आयोजन किसी और देश में कराना होगा।

आपको बता दें कि इस साल का एशिया कप टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खत्म हो गया था, जहां श्रीलंका चैंपियन बनकर उभरा था। यह एशिया कप यूएई में आयोजित किया गया था, इससे पहले श्रीलंका में आयोजित किया जाना था, लेकिन खराब परिस्थितियों के कारण इसे यूएई में स्थानांतरित करना पड़ा था।

अगर टीम इंडिया पाकिस्तान न जाने का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बड़ा झटका साबित होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की मेजबानी करके अच्छी खासी कमाई कर सकता था, लेकिन अब ये आयोजन पाकिस्तान में न किए जाने से उसे घाटा होगा। क्योंकि अगर टीम इंडिया हटती है तो आयोजन स्थल भी बदलना होगा।