ओप्पो कंपनी भारत में 2024 का पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इसकी लॉन्चिंग के साथ ही शानदार सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन के लिए आपका इंतज़ार ख़त्म हो जाएगा. 12 जनवरी को यह सुपर सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है.
2024 में ओप्पो का भारत में पहला स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 11 5जी सीरीज में है. कंपनी इस सीरीज में में दो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसमें Oppo Reno 11 5G, और Oppo Reno 11 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल हैं.
यह स्मार्टफोन कुछ महीने पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत में 2024 में यह ओप्पो का पहला स्मार्टफोन होने वाला है. ओप्पो की रेनो सीरीज में पिछले कई सालों से भारतीय यूजर्स को भरोसा जीता है, इसलिए इस बार भी यूजर्स इस नई ओप्पो रेनो 11 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं,
दावा किया जा रहा है कि ओप्पो रेनो 11 5जी की कीमत 28,000 रुपये के आसपास हो सकती है. वहीं, रेनो 11 प्रो 5जी की कीमत 35,000 रुपये तक हो सकती है.