महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फॉर्मूला लगभग तय हों गया है। सूत्रों के मुताबिक, 18 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री, यानी करीब 28 मंत्री बीजेपी ख़ेमे से होंगे। शिंदे गुट से 6 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, शुरू में 4 मंत्री पद खाली रहेंगे, शिंदे गुट को एक डिप्टी सीएम के साथ एक बड़ा मंत्रालय दिया जाएगा।
#MaharashtraPoliticalCrisis: क्या है #ShivSena की स्थिति? @mausamii2u दे रही हैं ज़्यादा जानकारी
— AajTak (@aajtak) June 28, 2022
(@shubhankrmishra) pic.twitter.com/tqaovcVPDf
दरअसल, राजनीतिक उठापटक के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने के फार्मूले के मुताबिक हर 6 विधायकों में से एक को कैबिनेट या राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। हालांकि कुछ जगह यह फॉर्मूला लागू नहीं होगा। इसमें और सुधार किया जाएगा। कुल मिलाकर जो फॉर्मूला तय हुआ है उसमें सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को निश्चित तौर पर ज्यादा विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद दिए जाने से होगा। क्योंकि बीजेपी के पास 106 विधायक हैं, और उनमें से 28 को मंत्री पद मिल सकता है।
शिंदे खेमे के पास 40 विधायक-
जहां तक बागी गुट का सवाल है, शिंदे खेमे के पास फिलहाल 40 विधायक हैं। ऐसे में उन्हें 6 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्री पद दिए जा सकते हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में चार मंत्री पद खाली रखे जाएंगे। यानी बीजेपी के कोटे से और बागी शिंदे गुट के कोटे से दो-दो मंत्री पद खाली रह सकते हैं। इसका मतलब है कि फ़िलहाल शिंदे के पास 10 मंत्री पद और भाजपा के पास 26 मंत्री पद हो सकते हैं।