राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में नूपुर शर्मा के एक समर्थक पर हमला हुआ है। सीतामढ़ी के अंकित झा ने आरोप लगाया है कि नुपुर शर्मा का एक वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने उनपर चाकू से हमला किया। हमले के वक्त बाजार से भागते समय अंकित पर चाकू से 6 बार हमला किया गया। फ़िलहाल अंकित की हालत नाजुक है। उनका इलाज डीएमसीएच दरभंगा के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। अंकित को छुरा घोंपने का एक वीडियो भी सामने आया है।

अंकित ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दुकान पर बैठा था और अपने मोबाइल पर स्टेटस चेक कर रहा था। स्टेटस में नूपुर शर्मा का एक वीडियो चल रहा था। तभी कुछ लोगों ने आकर पूछा कि क्या नूपुर शर्मा के समर्थक हो। जैसे ही मैंने हां कहा, कुछ लोगों ने मुझ पर डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। 

वीडियो देखकर आया था गुस्सा-

जानकारी के अनुसार, अंकित एक पान की दुकान पर पान खाने गए थे। इस बीच वह मोबाइल पर नूपुर का वीडियो देख रहे थे। तभी मोहम्मद बिलाल समेत 3 लोग पान की दुकान पर आए और मोबाइल पर नूपुर का वीडियो देखकर भड़क गए।

हमलावरों ने पहले अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं फूंका। उसके बाद अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने अंकित की दाहिनी ओर कमर के पास चाकू से हमला कर दिया। अंकित झा नानपुर के बेहरा गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप-

मामला 16 जुलाई का बताया जा रहा है। शिकायत से नूपुर का जिक्र हटाए जाने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की मदद की है। अब तक पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी हर किशोर राय का कहना है कि पीड़ित और आरोपी नशे में थे। तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। एसपी ने नूपुर शर्मा से जुड़े किसी भी विवाद से इनकार किया है।

5 लोगों को बनाया गया आरोपी-

पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि नूपुर शर्मा मामले का जिक्र परिवार की तरफ़ से पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायत में किया गया था। पुलिस ने शिकायत से नूपुर शर्मा का जिक्र हटाते हुए इसे बदलने की भावना क़रार देते हुए शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने नानपुर गांव के गौरा उर्फ ​​मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने पांच अन्य को आरोपी बनाया है। एफआईआर के बाद से पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।