भोपाल। राज्य के पुलिस विभाग के अंतर्गत गठित हॉक फोर्स में आरक्षक से लेकर निरीक्षक की प्रतिनियुक्ति या स्थानांतरण पर पदस्थी के लिये अब अलग से प्रावधान किया जायेगा।

पहले पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली सभी शाखाओं के लिये इन पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के लिये एक जाई प्रावधान थे। यह प्रावधान गत वर्ष 9 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। लेकिन अब इसमें से हॉक फोर्स शाखा को हटा दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर कहा है कि हॉक फोर्स इकाई में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना किये जाने संबंधी अहर्ता, निर्देश एवं प्रक्रिया संबंधी परिपत्र पृथक से जारी किया जावेगा।