भारतीय उपभोक्ता हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक कारों के लिए अच्छी प्राथमिकता दिखा रहे हैं। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों की सूची देखें।

भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के खंड का विस्तार हो रहा है। हिन्दुस्तान में अब इलेक्ट्रिक कारों को भी उपभोक्ताओं के बीच अच्छी लोकप्रियता मिल रही है। इसलिए नई कंपनियां हिन्दुस्तान में अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। 
 
हिन्दुस्तान में शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें

भारतीय उपभोक्ता इलेक्ट्रिक कारों को पसंद करते हैं|

Tata Nexon EV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है

महिंद्रा अगले महीने लॉन्च करेगी 5 इलेक्ट्रिक कारें:-

हिन्दुस्तान में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है और टाटा मोटर्स की नेक्सॉन ईवी इस सेगमेंट पर राज कर रही है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इसमें हम आपको देश की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी देने जा रहे हैं।

1. जुलाई 2022 के वाहनों की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार Tata Nexon EV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। 

Image

2. इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार भी टाटा की है। इस कार का नाम Tata Tigor EV है। Tata Motors ने जुलाई महीने में इन दोनों कारों (Tata Nexon EV और Tata Tigor EV) की कुल 2878 यूनिट्स की बिक्री की है। 

Image

3. अगला नंबर MG ZS EV है। कंपनी ने इस कार की 263 यूनिट्स की बिक्री की है।

4. कंपनी ने Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कार की 58 यूनिट्स की बिक्री की है।

Image

5. इलेक्ट्रिक एमपीवी कार BYD E6 (BYD E6) की कुल 44 यूनिट्स बिकी हैं। 

Image

6. छटवें नंबर पर महिंद्रा की किफायती सेडान Mahindra e-Verito (Mahindra e-Verito) कंपनी की 26 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Image

7. जुलाई 2022 के वाहनों की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक इस सेगमेंट में ऑडी ई-ट्रॉन की 7 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

Image

8. पोर्शे टेक्‍न आठवें नंबर पर है। कंपनी ने इस मॉडल की 7 यूनिट्स की बिक्री की है। 

Image

9. नवे नंबर पर बीएमडब्ल्यू IX और i4 हैं। कंपनी ने इन कारों की कुल 5 यूनिट्स की बिक्री की है। 

Image

10. उसके बाद Mercedes EQC की 2 यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं। इसके साथ ही अन्य कंपनियों की 5 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है।

Image