स्पेनिश फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के फुटबॉलर रॉबर्ट लेवान्डॉस्की बार्सिलोना में अपने कुछ फैन्स को ऑटोग्राफ दे रहे थे इसी बीच इन फैन्स के बीच से ही होते हुए किसी चोर ने उनकी महंगी घड़ी चुरा ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब वह प्रैक्टिस के लिए क्लब पहुंचे, तो हमेशा की तरह वहां बार्सिलोना फैंस मौजूद थे, जो खिलाड़ियों से मिलने के लिए उत्सुक थे। 

लेवान्डॉस्की पिछले महीने ही बायर्न म्यूनिख से अलग हुए हैं अब उन्होंने  बार्सिलोना के साथ अपना करार किया था। क्लब के साथ जुड़ने के बाद लेवान्डॉस्की के  फैंस  उनसे मिलने के लिए उतावले हो गए। लेवान्डॉस्की ने भी फैंस को निराश नहीं किया लेकिन इस दौरान उनकी घड़ी कहीं गुम हो गई। यानी कि फैन्स को ऑटोग्राफ देना  लेवान्डॉस्की को महंगा पड़ गया।  बताया जा रहा है, कि लेवान्डॉस की उस घड़ी  की क़ीमत तकरीबन 56 लाख रुपए थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Robert Lewandowski (@_rl9)

हालांकि राहत की खबर यह रही कि स्थानीय पुलिस ने घड़ी चोरी करने वाले फैंस को गिरफ्तार कर लिया और लेवान्डॉस्की को उनका कीमती सामान वापस कर दिया गया। लेवान्डॉस्की खुद उस चोर को पकड़ने के लिए पीछे भागे थे लेकिन वह उसे नहीं पकड़ पाए। इस घटना से लेवान्डॉस्की काफी निराश हो गए थे।   

जर्मन लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले लेवान्डॉस्की के लिए बार्सिलोना ने बायर्न म्यूनिख को 45 मिलियन डॉलर की बड़ी रकम दी जो 3.61 अरब रुपए होते हैं। हालांकि बार्सिलोना में आने के बाद वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके । यानी कि लेवान्डॉस्की के आने के बावजूद भी  टीम को जीत नहीं मिल सकी ।