अक्सर लोग चोरी न हो इसके लिए कई तरीके सोचते हैं. कोई घर में बड़ा वाला ताला डालता है तो कोई चेनल गेट लगता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चोरी का तरीका देख आप भी दंग रह जायेंगे.
दुकान की दीवार में छेद करके अंदर दाखिल हुए चोर बाहर निकलते वक्त उसी में फंस गया. मौके से गुजर रही पुलिस की गश्ती गाड़ी ने चोरों को फंसा देखा तो पूरा माजरा समझ गए. पुलिस ने रंगे हाथों दो चोरों को पकड़ा है. दोनों से चोरी के 14 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं.#ATDigital #TamilNadu pic.twitter.com/uXIafxKgcZ
— AajTak (@aajtak) September 5, 2022
चेन्नई के तिरुवल्लूर से यह वीडियो वायरल हुआ हैं. वायरल वीडियो में दिख रहे दो चोर रात के अंधेरे में एक दुकान में बड़े ही अजीब तरीके से चोरी करने घुसे थे. चोरी करने का यह तरीका देख अब सभी लोग हैरान है. दरअसल बीती रात दो चोर दुकान की दीवार में छेद करके अंदर दाखिल हुए लेकिन बाहर निकलते वक्त चोर उसी में फंस गए.
चोरों को दीवार में फंसा देखा मौके से गुजर रही पुलिस की गश्ती गाड़ी ने हालातों को देखते हुए पूरा माजरा समझा और चोरों को दीवार से बहार निकालकर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही दोनों से चोरी के 14 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं.