भोपाल, 

नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित नेतापुरा गांव में रहने वाले दो किसानों को चार जालसाज ने दो लाख चौबीस हजार रुपए का चूना लगा दिया। आरोपियों ने गत वर्ष दो किसान परिवार से 80 क्विंटल और 32 क्विंटल गेहूं खरीदा था। गेहूं ले जाने के बाद उन्होंने खाते में रुपए जमा कराने की बात कही थी, लेकिन एक साल बीत जाने के भी आरोपियों ने गेहूं का रुपए अदा नहीं किया।

किसानों ने घटना की शिकायत नजीराबाद पुलिस से की थी। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

किसान ने बताई आपबीती

थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि गांव सीतापुर निवासी चंदन पुरी पिता जमना पुरी (31) पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष उनके गांव में चार लोग गेहूं खरीदी करने के इरादे से आए थे। उन्होंने अपने नाम राहुल मेवाड़ा, प्रद्युम्न सेन, हरदेव मेवाड़ा, और बलराम सिसोदिया बताया था। सभी ने गेहूं की सौदा किया और गेहूं लोड करवा लिया।

पुलिस की एक टीम जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीहोर जाएगी।

अकाउंट नंबर लेकर चले गए

जाते समय उन्होंने कहा था कि गेहूं का पेमेंट जल्द ही आपके खाते में जमा करा दिया जाएगा। इसी तरह की एक अन्य किसान से उन्होंने किया था। दोनों किसान जालसाजों की बातों में आकर विश्वास कर बैठें। आरोपियों ने खुद को सीहोर का बड़ा व्यापारी बताया था किसान चंदन का कहना है ? कि गेहूं ले जाने के बाद आरोपियों ने रुपए खाते में नहीं जमा कराए उनसे रुपए के बारे में पूछताछ की गई तो वह कहने लगे कि जिन्हें उन्होंने गेहूं दिया है उन्होंने अभी पेमेंट नहीं किया है। जैसे ही वह पेमेंट करेगा वह उनका पेमेंट चुका देंगे। यह सिलसिला साल भर चलता रहा। इस बार जब गेहूं की दूसरी फसल आ गई और पेमेंट नहीं हुआ तो किसान चंदन पुरी ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था।