भोपाल में बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है। चोर आंगनबाड़ी से बच्चों के खिलौने, स्टील के बर्तन, यहां तक कि वहां पर लगी टयूबलाइट तक ले उड़े। कुछ समय पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही आंगनबाड़ी के बच्चों को ये खिलौनों की सौगात दी थी,
बैरागढ़ स्थित सब्जी मंडी में बनी आदर्श आंगनवाड़ी में ये चोरी की घटना हुई है। कुछ समय पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही आंगनबाड़ी के बच्चों को ये खिलौनों की सौगात दी थी, मुख्यमंत्री के दिए हुए उन खिलौनों को भी चोर ले उड़े।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj का भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए सामग्री एकत्रीकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर माताएं-बहनें और भांजे-भांजियां एवं नागरिक पुष्प एवं स्नेह की वर्षा कर रहे हैं। #MamaKiAaganwadi pic.twitter.com/mdblWbbYhv
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 24, 2022
वहीं कांग्रेस ने भी आंगनबाड़ी में चोरी के मामले पर कटाक्ष करते हुए कहा है, पहले तो शिवराज सरकार ने लोगों से माँग- माँग कर खिलौने एकत्रित किये थे , वह भी चोर ले उड़े…? बैरागढ़ की आंगनबाड़ी से बच्चों के खिलौने चोरी… यह तो बेहद गंभीर मामला , जाँच का विषय… भेजे थे क्या , किसने दिये थे , कितने आये थे , कितने गये…
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने चोरी की घटना कि सूचना दी पुलिस को दी है, इसके बाद पुलिस ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ किया चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आंगनवाड़ी का निरीक्षण कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।