नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूज करते समय बहुत सारी चीजों का खास ध्यान रखना होता है। सावधानी नहीं बरतने पर कई बार चीजें उल्टी भी हो सकती है। स्मार्टफोन में अनेक प्राइवेट फोटो और वीडियो भी होती हैं। ऐसे में कोई भी ऐप डाउनलोड करते समय आपको ये भी देखना होता है कि कहीं कोई प्राइवेट डेटा लीक तो नहीं हो रहा। जरा सी गलती बहुत ज्यादा नुकसान कर सकती है। 

कुछ दिनों पहले ही रिसर्चर्स ने इस बारे में चेतावनी दी कि Play Store की कई ऐप्स में Joker Malware आ गया है। ये ऐसा Malware था जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी। पहले भी इस मैलवेयर को लेकर रिपोर्ट्स आई थीं तब एंड्रॉयड यूजर्स काफी परेशान हो गए थे। कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स के साथ ऐसी समस्याएं ज्यादा होती है। साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स मोबाइल का पूरा डाटा भी देखती रहती हैं। इसलिए प्ले स्टोर से कोई भी ऐसा ऐप डाउनलोड करने से पहले कई बार सोचना चाहिए।

Vlog Star Video Editor भी एक ऐसा ही ऐप है जिसे करीब 1 मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप इसे तुरंत डिलीट भी कर सकते हैं। कई यूजर्स के मोबाइल में ऐप के साथ मैलवेयर भी पहुंच चुका है। Funny Camera भी एक ऐसा ही ऐप है जिसमें मैलवेयर पाया गया है। अगर आप इन ऐप्स को डाउनलोड कर चुके हैं तो आपको तुरंत अपना फोन रीसेट कर लेना चाहिए। क्योंकि एक बार इंस्टॉल होने के बाद ऐसे ऐप्स की समस्या और भी ज्यादा बढ़ने लगती है। कई यूजर्स के साथ तो ऐसा भी हो चुका है कि उनकी बैंक डिटेल्स भी निकाल ली गई हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।