दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को फटकार लगाई और गुटबाजी के खिलाफ चेतावनी दी।

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने?

दिग्विजय सिंह शादी में शामिल होने रतलाम आए । इसी बीच उन्होंने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की, लेकिन यहां कांग्रेस गुटों में बंटी नजर आई यह देखकर दिग्विजय सिंह भड़क गए। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को फटकार लगाई और गुटबाजी के खिलाफ चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि क्यों अलग रहो, साथ रहो। आप लोग आमने सामने बात करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में सिर खुजाने का कोई मतलब नहीं है, कमलनाथ जी भी कुछ नहीं कर सकते। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से तीखे लहजे में कहा कि यह आखिरी चुनाव है, इसके बाद कांग्रेस नहीं जीत पाएगी, इसलिए एकजुट हो जाएं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद दिग्विजय सिंह की नजर मीडिया के कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मीडिया कवरेज करने से मना कर दिया.