दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। हुआ यूं, कि एक कार इंडिगो के A320neo प्लेन के सामने आ गई। ये हादसा एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल के स्टैंड नंबर 201 पर हुआ।
DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, इस दौरान कार प्लेन के पहिए से टकराने से बाल-बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है, कि ये कार गो फर्स्ट एयरलाइन की थी।
इसके बाद, कार ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, ताकि पता चल सके कि कहीं उसने शराब तो नहीं पी थी। हालांकि, टेस्ट निगेटिव पाया गया।इस हादसे में किसी के भी घायल होने की ख़बर नहीं है। न ही प्लेन को किसी भी तरह का कोई नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इंडिगो की फ्लाइट को पटना के लिए उड़ान भरने थी ठीक उसी वक्त एक कार उसके नीचे आ गई। हालांकि, कार विमान के पहिए से टकराने से बच गई। इसके बाद विमान ने पटना के लिए उड़ान भरी।