कहा जाता है कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता और दिमाग की ताकत के आगे अच्छी से अच्छी मशीन भी फेल हो जाती है। यदि आप भारत में रहते हैं, तो आप नवाचारों के कई उदाहरण देख सकते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने किया है। देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा उसके फैन हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस शख्स को इनोवेशन अवॉर्ड की ट्रॉफी दी है। अब आप भी सोचिएगा कि इस शख्स ने ऐसा क्या किया होगा।

बिना खर्च किए ट्रेडमिल एक्सरसाइज का निकाला नुस्खा-

आपने जुगाड़ से हेलिकॉप्टर या बाइक बनाने जैसे कई वीडियो तो देखे होंगे, लेकिन इस काम में भी पैसा लगता है। आज हर कोई स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहा है और दिन की शुरुआत व्यायाम से करता है। इसके लिए वे ट्रेडमिल और डंबल पर हजारों रुपये खर्च करने से भी नहीं हिचकिचाते। लेकिन इस शख्स ने बिना एक रुपया खर्च किए ट्रेडमिल एक्सरसाइज का नुस्खा खोज लिया है।

क्या है इस वायरल वीडियो में खास?

आनंद महिंद्रा द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में एक शख्स किचन में जाता है। इसके बाद वह जमीन पर तेल की कुछ बूंदें गिराता हैं और उस पर पानी डालता हैं। फिर उसे पैरों से अच्छी तरह मिलाता है। इसके बाद वह किचन काउंटर को पकड़कर धीरे-धीरे दौड़ने लगता है। इसके बाद व्यक्ति ट्रेडमिल की तरह दौड़ने लगता है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा खुद इस देसी जुगाड़ को शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाए।

सबसे सस्ता ट्रेडमिल: आनंद महिंद्रा

52 सेकेंड के इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दुनिया का सबसे सस्ता ट्रेडमिल और इस साल का इनोवेशन अवार्ड इस आदमी को जाता है। महिंद्रा चेयरमैन के इस ट्वीट की तरह ही वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब तक 6000 लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है और 64.7 हजार लाइक्स भी मिले हैं।

ट्विटर पर 1 करोड़ फॉलोअर्स-

आनंद महिंद्रा अक्सर ट्विटर पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इतना ही नहीं उनके नए ट्वीट को यूजर्स पसंद भी कर रहे हैं। महिंद्रा के चेयरमैन अपने ट्वीट में कई फोटो और मोटिवेशनल पोस्ट भी करते हैं। गौरतलब है कि ट्विटर पर आनंद महिंद्रा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।