भोपाल: इस साल प्रदेशभर के सरकारी कार्यालय एवं भवन सवा हजार करोड़ रुपयों खर्च चमकायें जायेंगे। इसके लिये सभी विभागों में विभागीय परिसंपत्तियों का संधारण का अलग से नवीन बजट हेड बनाया गया है।

राज्य के वित्त विभाग का कहना है कि दशकों से विभागों द्वारा छोटे-बड़े अनेक भवन बनाये गये हैं, परन्तु रंगाई-पुताई और मरम्मत आदि की आवश्यकता पर पर्याप्त कार्य नहीं हो सका।

सरकारी भवन न केवल सुदृढ़ निर्मित हों, अपितु समय-समय पर उनकी साफ-सफाई, मरम्मत, रख-रखाव हो, वे स्वच्छ एवं सुंदर दिखें, आम जनता तथा शासकीय सेवकों को स्वस्थ वातावरण मिले, इसकी व्यवस्था करना आवश्यक है।

इसे दृष्टिगत रखते हये राज्य शासन के विभिन्न विभागों के बजट में परिसंपत्तियों के संधारण के लिये नवीन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना अंतर्गत 1 हजार 355 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।

उक्त नवीन प्रावधान से हर विभाग अपने नये बजट हेड से अपने कार्यालयों एवं भवनों को चमका सकेंगे तथा उन्हें इसके लिये लोक निर्माण विभाग का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा और सभी विभाग आउट सोसिंग एजेन्सियों से चमकाने का काम कर सकेंगे।