अगर दिन की शुरुआत एक कप चाय से हो तो इससे बेहतर कुछ नहीं. कई लोगों की सुबह तो चाय के साथ ही होती है. ज्यादातर लोग बेड टी के शौकीन होते हैं. ठंड के इस मौसम में लोगों को चाय के अलावा कुछ नजर नहीं आता, लोग ठंड से छुटकारा पाने के नाम पर दिन में चाय को पानी की तरह पीते हैं.

चाय जितनी ज्यादा पियोगे नुकसान उतना ही ज़्यादा होगा. कई लोगों को चाय की लत होती है, लेकिन इस लत की वजह से लोगों को बीमारियां भी हो सकती हैं. जो लोग दिन में कई बार चाय पीते हैं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं.

चाय पीने के नुकसान-

विशेषज्ञों के अनुसार, चाय की पत्तियों में टैनिन नामक पदार्थ होता है, जो शरीर में मौजूद तत्वों को बांध कर पाचन प्रक्रिया से बाहर निकाल देता है. जिससे एनीमिया की समस्या भी हो सकती है.

इसलिए, अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो आपको चाय से परहेज करना चाहिए. जो लोग दिन में कई बार चाय पीते हैं वे आयरन की कमी से पीड़ित हो सकते हैं. चाय में कई अन्य तत्व भी पाए जाते हैं जो कई बीमारियों का कारण बन सकती है.

ज्यादा चाय पीने के दुष्प्रभाव-

1. ज्यादा चाय पीने से बेचैनी और थकान होने लगती है. चाय की पत्तियों में पाया जाने वाला कैफीन शरीर में बेचैनी और थकान बढ़ा देता है.

2. चाय के अधिक सेवन से नींद पर असर पड़ सकता है. बहुत अधिक कैफीन समस्या पैदा कर सकता है. अनिद्रा से पीड़ित लोगों को चाय कम से कम पीनी चाहिए.

3. चाय की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो उल्टी आने का कारण बन सकते हैं.

4. दिन में कई बार चाय पीने से पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. इससे एसिडिटी और गैस की शिकायत हो सकती है.

5. गर्भवती महिलाओं को चाय से परहेज करना चाहिए. यह उनके लिए गंभीर रूप से हानिकारक हो सकता है.