राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में यूपी एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गोंडा निवासी ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
पहले इस मामले को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश के रूप में देखा जा रहा था लेकिन मामले की पूरी सच्चाई सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी पूरे प्रकरण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पत्रकार राकेश पाठक ने लिखा है, कि #ये_हैं_राममंदिर_उड़ाने_की_धमकी_देने_वाले कुछ दिन पहले शारिक ख़ान और जुबैर ख़ान नाम की ईमेल आईडी से राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अब पुलिस ने धमकी देने वाले गिरफ्तार कर लिए हैं। इनके असली नाम ‘ताहर सिंह’ और ‘ओम प्रकाश मिश्रा’ हैं। इस साजिश का मास्टर माइंड ‘भारतीय गौ सेवा परिषद’ का अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी है, जो अभी फ़रार है। तिवारी लखनऊ में एक पैरा मिडिकल कॉलेज चलाता है। ताहर और ओम प्रकाश तिवारी के कर्मचारी हैं। पूरी साजिश के पीछे असली मंशा क्या थी अभी स्पष्ट नहीं है।
गिरफ़्तार किए गए आरोपियों के कबूलनामे के मुताबिक, इस साजिश का मास्टर माइंड ‘भारतीय गौ सेवा परिषद’ का अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी है, जो अभी फ़रार है। तिवारी लखनऊ में एक पैरा मिडिकल कॉलेज चलाता है। ताहर और ओम प्रकाश तिवारी के कर्मचारी हैं। देवेन्द्र तिवारी ने ही यह साजिश रची थी। सुरक्षा पाने और बड़ा नेता बनने के लिए देवेंद्र नेअपने ही कर्मचारियों से धमकी भरे ईमेल खुद को भिजवाए। फिलहाल मामले की पूरी साजिश रचने वाले मास्टर माइंड देवेन्द्र की तलाश जारी है।
जांच के दौरान पता चला कि देवेंद्र ने फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर अपने सोशल मीडिया हैंडलर ताहर सिंह और निजी सचिव ओम प्रकाश से खुद को धमकी भरे मेल भिजवाए थे। उसने दो मोबाइल फोन खरीदे और दोनों को मेल भेजने के लिए दे दिया। फिर मेल भेजने के बाद मोबाइल जला दिया। शिकायत के समय देवेन्द्र ने अपने वीडियो बयान में कहा था कि पहले से दर्ज मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है और मेरी सुरक्षा के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि ये लोग मेरी हत्या के बाद ही जागेंगे।
आपको बता दें, कि कुछ दिन पहले शारिक ख़ान और जुबैर ख़ान नाम की ईमेल आईडी से राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अब पुलिस ने धमकी देने वालों गिरफ्तार कर लिया है। इनके असली नाम ‘ताहर सिंह’ और ‘ओम प्रकाश मिश्रा’ हैं।