खंडवा.मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में तीन बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ये यु​वतियां आदिवासी परिवार की बताई जा रहीं हैं. बहनों ने मिलकर एक फंदा बनाया और एक—एक कर तीनों ने उस पर फांसी लगा ली। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस सूचना मिलने पर रात करीब 2.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। तीनों बहनों ने आत्महत्या क्यों की, परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। 

जिले के एसपी विवेक सिंह ने बताया कि खंडवा के जावर थाना अंतर्गत भामगढ़ गांव में कोटापेट फाल्या है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यहां घर में ही 3 बहनों सोनू, सावित्री और ललिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनके पिता जामसिंह का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में कुल 5 बहनें और 3 भाई हैं। इनमें से तीन बहनों ने खुदकुशी कर ली है.