भोपाल. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के और एरिया खितौली रेंज मैं अवैधानिक रूप से बनाए गए टाइगर वैली रिसोर्ट के अंदर बाघ शावक घायल अवस्था में मिला. वह पूरी तरह जख्मी है. उसके उपचार के लिए सतना स्थित मुकुंदपुर जू में रेफर किया गया है.
टाइगर रिजर्व के संचालक बीएस अन्नागिरी ने बताया कि घायल बाघ शावक की उम्र 1 साल है. उस पर मेल टाइगर ने हमला कर गंभीर अवस्था में घायल कर दिया है. उसकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई है. शावक के शरीर का पिछला भाग बुरी तरह से जख्मी हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे दीर्घकालीन ट्रीटमेंट के लिए मुकुंदपुर जू सपना के लिए स्थानांतरित कर दिया है. शावक के साथ उसकी मां और दो और शावक थे, जिसकी खोजबीन की जा रही है. उनकी तलाशी के लिए हाथियों का सहारा लिया है.
कोर एरिया में बना है टाइगर वैली रिसार्ट
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के संचालक बीएस अन्नागिरी करते हैं कि टाइगर वैली रिसोर्ट कोर एरिया के खतौली रेंज के गढ़पूरी गांव के कोलोवा में बना है. इस गांव का विस्थापन किया जाना प्रस्तावित है. टाइगर वैली रिसॉर्ट की रजिस्ट्री निरस्त कराने के लिए कलेक्टर को संपूर्ण दस्तावेज दे रहे हैं. यह रिसोर्ट सेवानिवृत्त रेंजर एके सिन्हा ने अवैध रूप से बनवाया है. सिन्हा स्वयं भी टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ में सेवाएं दे चुके हैं.