भोपाल. एमपी में आप का प्रवेश धमाकेदार हो सकता है. नगर निगम चुनावों की मतगणना में सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी 182 वोट से आगे हैं। मध्यप्रदेश में 'शहर सरकार' की तस्वीर आज शाम तक साफ हो जाएगी। प्रदेश के नगर निगमों और नगरपालिका व नगरपरिषदों में मेयर और पार्षदों के लिए काउंटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है।
उज्जैन में शुरुआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी आगे थे लेकिन दूसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बना ली। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार अभी आगे चल रही हैं। डाक मतपत्रों की गिनती में बुरहानपुर में कांग्रेस की शहनाज इस्माइल अंसारी आगे हैं। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी 182 वोट से आगे हैं।
छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी धुर्वे और सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार दूसरे राउंड में भी बढ़त बनाए हुए हैं। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर भी दूसरे राउंड में आगे चल रहे हैं। भोपाल में महापौर पद के लिए 5800 डाक मतपत्र डाले गए। गिनती खत्म हो गई है लेकिन अभी रुझान साफ नहीं है।