मप्र में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में सामने आई सियासी टकराहट के आसार अब नगर पालिकाओं व परिषदों के गठन में भी नजर आने लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अंदरखाने इसे लेकर मैनेजमेंट का काम शुरू कर दिया है। भाजपा की कोशिश है कि जहां भी संभावना' हों वहां हर हाल में भाजपा का अध्यक्ष-सभापति बनवाया जाए।
इसे लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई भाजपा नेता एक अहम बैठक कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा को अपने बागी उम्मीदवारों के प्रति रुख नरम करने की मजबूरी भी है, दर्जनों स्थान ऐसे हैं जहां भाजपा को बागियों के सहारे परिषदों की कुर्सी पर पहुंचना आसान हो सकता है। उधर कांग्रेस ने भी कुछ बड़े पदाधिकारियों को टास्क दे रखा है,ताकि कांग्रेस से भाजपा की तरफ होने वाली किसी भी भगदड़' को टाला जा सके।