टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का आखिरी गाना रिलीज हो चुका है। 'छोरी का नाम' टाइटल वाले इस गाने को दो दिन पहले ही रिलीज किया गया है। इस पर अब तक 12 लाख से भी ज़्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। रिलीज़ होने के बाद से ही गाने पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
सोनाली फोगाट हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। आपको बता दें, कि गोवा पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि आरोपी सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट मौत में साजिश की बात को कुबूल लिया है। पूछताछ के दौरान सुधीर सांगवान ने हिरासत में सोनाली फोगट को गुड़गांव से गोवा लाने की साजिश कबूल की है। पुलिस ने बताया कि गोवा में किसी शूटिंग की कोई योजना नहीं थी, सोनाली को एक साजिस के तहत ही गोवा लाया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के नुसार सोनाली फोगाट की हत्या की साजिश बहुत पहले रची दी गई थी। वहीं इस बीच गोवा के सीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है। गोवा पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सभी प्रासंगिक दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं जो इस हत्या के मामले में सुधीर सांगवान को दोषी ठहराने के लिए काफी हैं। वहीं गोवा पुलिस को विश्वास है कि वह सुनवाई के दौरान अदालत में काफी मजबूत होकर सोनाली फोगट की हत्या के आरोपी को जिम्मेदार ठहराएगी।
गौरतलब है, कि 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की गोवा (में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। इस मामले में सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया था। गोवा पुलिस ने बाद में गोवा के कुर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स और दो ड्रग पैडलर्स की भी गिरफ्तारी इस मामले में की थी।
वहीं गोवा पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए हरियाणा के हिसार से लेकर गुड़गांव तक कई जगहों पर छापेमारी और तलाशी अबियान भी चलाया है।