भोपाल: एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित इंदौर-उज्जैन राजमार्ग पर अगले बारह साल तक निजी ठेकेदार द्वारा टोल टैक्स वसूला जायेगा।
इसके लिये लोक निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह टोल टैक्स एमपीआरडीसी द्वारा चयनित ठेकेदार को ठेका देने की अवधि से लगेगा।
उक्त मार्ग पर कार, हल्के व्यवसायिक वाहन, बस, ट्रक एवं मल्टी एक्सल ट्रक से वसूला जायेगा। टोल प्लाजा के बीस किमी के अंदर के निवासियों से निजी कार एवं जीप तथा समतुल्य वाहनों को सौ रुपये में मासिक पास जारी किया जायेगा जिससे वे इस पास के आधार पर आवागमन कर सकेंगे।