प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत परीक्षा कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग, उत्साह और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें - स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार

समारोह में शामिल होने पहुंचे युवक ने मचाया उत्पात
पंचायत मंत्री सिसोदिया का भतीजा बताकर लोगों को धमकाया
राजगढ़ क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पंचायत मंत्री ने दिए राजगढ़ एसपी को वैधानिक कार्यवाही के निर्देश

राजगढ़ क्षेत्र में आयोजित एक समारोह के दौरान गुना जिले के रहने वाले युवक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। हंगामे के दौरान युवक खुद को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा बताता रहा और मौके पर थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों को बुलाने की चेतावनी देता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम उदय प्रताप सिंह सिसोदिया है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग इसकी पहचान भी उजागर करने लगे। मामला संज्ञान में आने के बाद पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने राजगढ़ एसपी को तुरंत वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि उक्त युवक उनका भतीजा नहीं है। हालांकि बहुत से परिचित हैं और युवक गुना जिले के ही ख़्यावदा परिवार के कांग्रेसी नेता हेमराज सिंह सिसोदिया का पुत्र है। सिसोदिया ने यह भी कहा है कि इस तरह के कृत्य करने वाला उनका भतीजा भी होता तो भी वह उसकी पैरवी नहीं करते बल्कि वैधानिक कार्यवाही करवाते। बताया गया कि युवक उदय प्रताप सिंह सिसोदिया वर्तमान में गुना जिला मुख्यालय पर ही रहता है। पंचायत मंत्री से संबंधों की पड़ताल करने पर सामने आया कि युवक महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा नहीं है। हालांकि युवक समारोह के दौरान कभी स्टेज पर तो कभी मैदान पर आकर लोगों से कहता रहा कि बाय पंचायत मंत्री का भतीजा है और उसकी किसी के साथ कहासुनी हुई है। शराब के नशे में युवक ने मौके पर ही टीआई को बुलाने की धमकी भी दे डाली। मौके पर मौजूद लोग समझाइश देते रहे। सूत्र बताते हैं कि मामला पंचायत मंत्री तक पहुंचा है जिन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की विस्तृत जानकारी मंगवाई है।

 

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj  ने नई दिल्ली में आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari  जी से भेंट कर प्रदेश के 5 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बाईपास / रिंग रोड निर्माण के संबंध में चर्चा की।

गंगा किनारे के किसानों के ऑर्गेनिक खेती के लिए कारीडोर बनाए जाने का स्वागत किया मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने
---------------------------------
प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का किया आभार व्यक्त
---------------------------------
प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार बना रही है कार्य योजना: कमल पटेल
---------------------------------
ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों के एक्सपोर्ट मे मध्य प्रदेश देश में नंबर वन :कमल पटेल
______________
भोपाल/ हरदा।किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय बजट में गंगा किनारे के किसानों के आर्गेनिक खेती के लिए कॉरीडोर बनाए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश में 17.31 लाख हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में केमिकल फ्री फार्मिंग पर जोर दिया है। जिससे सूबे की सरकार इस क्षेत्र में और गंभीर हो गई है।हमने कृषि विभाग, बागवानी विभाग एवं पशुपालन विभाग के साथ हमारी नजर ऐसी खेती पर है।जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार के बागवानी विभाग ने भी एक कार्य योजना तैयार की है। जिसके तहत ऑर्गेनिक खाद के लिए गौशालाओं पशुपालन विभाग के साथ को सीधे किसानों से जोड़ा जाएगा।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 7,73,902 किसान केमिकल फ्री खेती से जुड़े हुए हैं। जबकि एपिडा के मुताबिक साल 2020-21 में कुल 7078.5 करोड़ रुपये के ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों का एक्सपोर्ट हुआ था। इसमें 2683.58 करोड़ रुपये के साथ मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। यहां से 500636.68 मीट्रिक टन कृषि उत्पाद एक्सपोर्ट किए गए थे। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने से न सिर्फ देश में प्रदेश का नंबर बढ़ेगा बल्कि किसानों की कमाई में भी वृद्धि होगी।