भोपाल: राज्य सरकार का पर्यटन विभाग अब खण्डवा जिले में नर्मदा नदी के बैक वाटर पर बनाये हनुवंतिया पर्यटक स्थल में अपनी आय बढ़ाने के लिये सरकारी विभागों की बैठकेें करायेगा।

पयर्टन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंध संचालकों को पत्र लिखकर कहा गया है कि पर्यटन बोर्ड द्वारा 29 जनवरी 2023 तक हनुवंतियां में जल महोत्सव मनाया जा रहा है।

इस दौरान वहां जल,थल एवं वायु पर आधारित साहसिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। हनुवंतिया में आवास हेतु सौ वातनुकूलित टेंटो सहित 200 से अधिक व्यक्तियों की कांफ्रेन्स हॉल सुविधा एवं खानपान एवं क्षेत्रीय व्यंजन हेतु एक डाईनिंग हॉल भी उपलब्ध है।

यह स्थान सभी प्रकार की सभाओं एवं सम्मेलनों हेतु अनुकूल है। साूहिक आरक्षण एवं सम्मेलनों का हनुवंतियां में आयोजन हेतु विशेष छूट का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही हनुवंतियां में वैलनेस को बढ़ाव देने के लिये केरल के प्रसिध्द कैराली ग्रुप द्वारा वेलनेस सेंटर-वैलनेस स्पा का संचालन भी किया जा रहा है। इसलिये मीटिंग, इंसेंटिव, कान्फ्रेन्स एवं एक्जीबिशन आदि के लिये इसका उपयोग किया जाये।