क्या आप जानते हैं कि वाहन में कम तेल होने पर आपका चालान कट सकता है और आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। दरअसल ट्रैफिक नियमों में ऐसा ही एक प्रावधान है। मामला तब सामने आया जब केरल में ट्रैफिक पुलिस ने एक व्यक्ति की बाइक में कम पेट्रोल होने पर चालान काट दिया। अब वो मेमो स्लिप (चालान) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने गलती से फाड़ दिया मेमो-
बाइक में पेट्रोल कम होने की वजह से मेमो (चालान) काटने का यह मामला बसील श्याम नाम के शख्स से जुड़ा है। इस घटना की जानकारी खुद श्याम ने फेसबुक पर दी है। उन्होंने कहा कि वह रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से ऑफिस जा रहे थे। तभी सड़क पर विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। ट्रैफिक पुलिस ने उनका 250 रुपये का चालान बना दिया। श्याम ने जुर्माना भर दिया और ऑफिस के लिए निकल गए।

श्याम ने आगे कहा कि उस वक्त उन्हें ऑफिस पहुंचने की जल्दी थी तो पैसे देकर मेमो (चालान) लेकर निकल गए। बाद में जब उन्होंने मेमो को देखा तो पाया कि मेमो (चालान) फाड़ने का कारण 'कम पेट्रोल में गाड़ी चलाना' था। यह देख श्याम चौंक गए। इस मामले में उन्होंने वकीलों से संपर्क किया। सभी ने श्याम से यही कहा कि पेट्रोल कम होने पर मेमो (चालान) फाड़ा नहीं जाता है।
कम पेट्रोल में 250 रुपये का मेमो-
मामला सुर्ख़ियो में आने के बाद परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में श्याम को फोन किया। अधिकारी ने कहा कि टैंक में ईंधन कम होने पर वाणिज्यिक वाहनों के चालान काटे जाते हैं। इसके लिए सिर्फ़ 250 रुपये के जुर्माने का ही प्रावधान है। श्याम ने आगे बताया कि पेट्रोल कम होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने गलती से उनका मेमो (चालान) फाड़ दिया था।
इन वाहनों पर लागू होता है नियम-
कम ईंधन के लिए यह नियम केवल वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होता है। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए भी यह नियम है। यह नियम निजी वाहनों पर लागू नहीं होता है। इस पूरे मामले में पीड़ित श्याम ने भी स्वीकार किया कि यातायात पुलिस कर्मियों ने गलती से उसका ग़लत मेमो (चालान) फाड़ दिया। हालांकि मेमो की पर्ची सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।