MP News: मध्यप्रदेश के हरदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, यहां पर बुधवार सुबह कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं. घटना आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रहीं हैं.

ताजा जानकारी के मुताबिक, टिमरनी थाना झेत्र के पोखरनी गांव के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई. जोरदार टक्कर के कारण उसमें अचानक आग लग गई. गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. सभी लोग बुरी तरह से जिंदा जल गए, अब पूरे इलाके में गम का माहौल हैं.

खबरों की मानें तो कार में अखिलेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, शिवानी पति राकेश कुशवाहा और आदर्श पिता गोलू चौधरी सवार थे. कार बरकला चारखेड़ा गांव निवासी अखिलेश पिता महेश कुशवाहा के नाम से रजिस्टर्ड है. फिलहाल, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी अस्पताल भेज दिया है.

बता दें कि आदर्श- अखिलेश फोटोग्राफी का काम करने के लिए सीहोर के पास ही एक गाँव गए थे. वहां से बुधवार सुबह लौटते समय इन लोगों ने राकेश और उसकी पत्नी शिवानी को भी साथ ले लिया था. आज सुबह इस दर्दनाक हादसे में इन सभी लोगों की मौत हो गई.