Kishtwar Road accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज (24 मई) हुए एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, ढंग दुरु पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रही एक क्रूज कार खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर भी है.

केंद्रीय मंत्री ने की हादसे की पुष्टि-

हादसे की पुष्टि करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की. घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घायलों को आवश्यकता के अनुसार, जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है. जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी.