Delhi Train Accident: दिल्ली में एक मालगाड़ी शनिवार यानी 17 फरवरी को हादसे का शिकार हो गई. दरअसल, नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर जखीरा फ्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. फ़िलहाल, राहत एवं बचाव के कार्य शुरू कर दिए गए हैं.

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सराय रोहिल्ला रेलवे के पास एक मालगाड़ी के कम से कम 8 से 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह घटना उत्तरी दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 11:50 बजे पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर हुई. यह मालगाड़ी मुंबई से चंडीगढ़ जा रही थी.