Train Derailed: आज सुबह (10 जनवरी) यानी बुधवार के दिन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर पटरी से नीचे उतर गए. इस घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई हैं. यह घटना आज सुबह करीब सवा नौ बजे की है.

ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए

दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राकेश के मुताबिक, तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से नीचे उतर गए. जिससे पांच लोग घायल हो गए.

यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है. यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें समाप्त होती हैं. ट्रेन को समाप्ति से पहले रुकना चाहिए था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई. घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए.

जिसके कारण इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 यात्रियों को मामूली चोटें आईं. उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है. सभी यात्री सुरक्षित हैं, रेलवे की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है.

पांच लोगों को आईं मामूली चोटें-

यात्रियों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर आ रही ट्रेन अनियंत्रित होकर बगल की दीवार से जा टकरा गई. हालांकि, उस समय ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया. बात दें कि नामपल्ली स्टेशन चारमीनार एक्सप्रेस का अंतिम पड़ाव है.