भोपाल: आईएफएस अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची गुरुवार को जारी कर दी गई. जारी सूची में रसूखदार आईएफएस अधिकारियों की वर्किंग प्लान बनाने के लिए पदस्थापना नहीं हुई. जबकि इस सूची में शामिल आदर्श श्रीवास्तव को मंदसौर डीएफओ पद से हटाकर वर्किंग प्लान इंदौर में पदस्थ कर दिया गया है.

इसी प्रकार एनवीडीए में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ एपीसीसीएफ अजय यादव को वन विकास निगम में पदस्थ किया पर सीसीएफ के पद पर कुंडली मारकर बैठे एपीसीसीएफ मनोज अग्रवाल को मुख्यालय नहीं बुलाया गया, क्योंकि वे एक कबीना मंत्री के खास अफसर माने जाते हैं.

जबकि मुख्यालय में एपीसीसीएफ के कई पद रिक्त पड़े हैं. वन मंत्री विजय शाह की नाराजगी का खामियाजा डीएफओ पालपुर कूनो प्रकाश वर्मा को भुगतना पड़ा है. प्रकाश वर्मा को डीएफओ पालपुर कूनो से स्थानांतरित कर पेंच नेशनल पार्क में पदस्थ किया गया है. राजवीर सिंह की पदस्थापना पीसीसीएफ मुख्यालय से डीएफओ पर्यावरण वानिकी वन मंडल भोपाल में की गई है.

नाम                            वर्तमान                              नई पदस्थापना
यूके सुबुद्धि       =   सीइओ बांस मिशन           =   एपीसीसीएफ विकास
अजय यादव     =    एपीसीसीएफ एनवीडीए    =  एपीसीसीएफ वन विकास निगम
राजेश राय  =   सीएफ वर्किंग प्लान रीवा   = सीएफ रीवा वृत्त आदर्श श्रीवास्तव सीएफ मंदसौर (सीएफ वर्किंग प्लान इंदौर) 
अनुपम सहाय   =  सीएफ सीहोर           =     सीएफ राजगढ़
बीएस बघेल   =   डीएफओ देवास उत्पादन  = डीसीएफ मुख्यालय भोपाल
बृजेंद्र श्रीवास्तव  = डीएफओ ग्वालियर       =   डीएफओ पूर्व छिंदवाड़ा
राजवीर सिंह   =  डीसीएफ मुख्यालय        =  डीएफओ पर्यावरण वानिकी भोपाल
पीके वर्मा      =   डीएफओ पालपुर कुनो     = डीडी पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी
पुनीत गोयल  =  डीएफओ पूर्व मंडला    =  डीडी कान्हा नेशनल पार्क
हेमंत रायकवार = डीएफओ गुना            =  डीएफओ अब्दुल्लागंज
विजय कुमार  =  डीएफओ अब्दुल्लागंज   = डीएफओ रायसेन
एमएस डाबर  = डीसीएफ वन विकास निगम = डीएफओ सीहोर
रजनीश सिंह  = डीडी पेंच नेशनल पार्क     =  पालपुर कूनो श्योपुर 
ऋषीभा सिंह  = डीडी कान्हा टाइगर रिजर्व  = डीएफओ पूर्व मंडला
गर्वित गंगवार = एसडीओ बिस्तान खरगोन = प्रभारी डीएफओ  उत्तर पन्ना
अनुराग तिवारी  = एसडीओ खंडवा          =    प्रभारी डीएफओ बड़वाह
निथ्यानंतमएल  = एसडीओ दक्षिण बालाघाट = डीएफओ मंडला पश्चिम
सर्वेश सोनवानी = एसडीओ गुना          =    प्रभारी डीएफओ गुना

महकमे में ये पद अभी खाली-

जंगल महकमे में एपीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों के भू-अभिलेख, सीईओ बांस मिशन, समन्वय, संरक्षण और वित्त एवं बजट के पद खाली है. इसके अलावा बालाघाट, ग्वालियर और छिंदवाड़ा सर्किल में सीसीएफ, ग्वालियर, रतलाम, मंदसौर, हरदा उत्पादन, देवास उत्पादन और बैतूल उत्पादन में डीएफओ के पद भी रिक्त पड़े हैं. अभी पदस्थापना की एक और सूची जारी होने की संभावना है.