नमिता मारीमुथु ने थाईलैंड में मिस इंटरनेशनल क्वीन 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। नमिता एक भारतीय ट्रांसजेंडर हैं। नमिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें नमिता अपना नाम बोलतीं है नमिता मारीमुथु मिस इंडिया इंटरनेशनल क्वीन।

वीडियो मे नमिता अर्धनारीश्वर के रूप में दिखाई दे रही हैं। जिसमें शिव और पार्वती दोनों के ही रूप का समागम है। नमिता मारीमुथु का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है, उन्हें फैंस का काफी प्यार भी मिल रहा है।

यहीं नहीं अपने लुक को एन्हांस करने के लिए नमिता ने अपने मेकअप पर काफी मेहनत की है, जो कि उन्हें देखकर आसानी से समझा जा सकता है। 

वहीं भगवान शिव के वाहन नंदी और माता पार्वती का वाहन सिंह भी नमिता के साथ नज़र आ रहा है। नमिता के इस एप्रोच को देखकर बस सभी के मुंह से एक ही बात निकलती है वेल डन नमिता।