भोपाल: प्रदेश के छिन्दवाड़ा, बालाघाट एवं धार में आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र बनाये जायेंगे। इसके लिये लोनिवि के चीफ आर्किटेक्ट ने प्रख्यात वास्तुविदों से डिजायन एवं डीपीआर बनाने के प्रस्ताव अपनी दरों सहित आमंत्रित किये हैं।

इसी प्रकार, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं शहडोल में ऑडिटोरियम स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के निर्माण कार्य हेतु डिजायन एवं डीपीआर बनाने के लिये वास्तुविदों से ऑफर मंगाये गये हैं।

इसके अलावा, अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, मुरैना एवं सागर में संचालित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में इण्डोर स्पोर्र्ट्स काम्प्लेक्स बनाने के लिये भी डिजायन एवं डीपीआर हेतु आर्किटेक्टों से ऑफर मंगाये गये हैं।