ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने डेटोना 660 स्पोर्ट टूरर बाइक का टीजर जारी किया है। कंपनी भारत सहित ग्लोबल मार्केट में इस बाइक को 9 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये एक मिडिलवेट स्पोर्ट बाइक होगी। 

प्रीमियम बाइक बनाने वाले ब्रिटिश ब्रांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर इसकी जानकारी शेयर की है। भारतीय समय अनुसार लॉन्चिंग इवेंट शाम 5.30 बजे होगा। बाइक को भारत में करीब 9.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने पर डेटोना 660 का मुकाबला यामाहा, कावासाकी निंजा 650 और होंडा सीबीआर 650 जैसी अन्य बाइकों से होगा।

हालांकि कंपनी ने बाइक के स्पेसिफिकेशन बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर 660 मोनीकर दिखाया गया है। इससे हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऑल न्यू मॉडल में टाइगर स्पोर्ट 660 और ट्राइडेंट 660 में मिलने वाला इंजन दिया जाएगा। 

660 सीसी ट्रायम्फ इंजन की बात करें तो यह 1-3-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड यूनिट है, जो 81 एचपी की पावर और 64 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से ट्यून किया गया है। बाइक में 2 राइडिंग मोड-रेन और रोडके साथ 2 तरफा क्विकशिफ्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया जा सकता है।