पेट में थोड़ी सी भी गड़बड़ी पूरी दिनचर्या को प्रभावित कर देती है। शरीर में संतुलन बिगड़ने से आपको पेट से संबंधित बीमारियां होती हैं। पित्त आपके लिवर में बनता है और आपके पित्ताशय की थैली में जमा होता है। शरीर में इसका संतुलन बिगड़ने से आपको पेट से संबंधित बीमारियां होती हैं।

शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, एसिड रिफ्लक्स गैस, अपच, जोड़ों की सूजन, मतली, दस्त या कब्ज, क्रोध और चिड़चिड़ापन, सांस की बदबू जैसे लक्षण पेट की समस्या के कारण होता है। जब हम कोई ऐसी चीज खा लेते है जो पाचती नहीं है हो हमे खट्टी डकार, गैस-सीने में जलन जैसी समस्या पैदा हो जाती है। बेहतर पाचन के लिए इसका सही तरीके से हमारा भोजन पचना बहुत जरूरी है।

पित्त बढ़ने के लक्षण शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, एसिड रिफ्लक्स, गैस, अपच, जोड़ों की सूजन, मतली, दस्त या कब्ज, क्रोध और चिड़चिड़ापन, सांस की बदबू जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। पित्त कम करने का उपाय की बात करें, तो रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें आपको इससे राहत दिला सकती हैं।

काली किशमिश का पानी :  एक मुट्ठी काली किशमिश लें और इसे अच्छी तरह से धोकर रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। अगली सुबह भीगी हुई किशमिश को पानी में पीस लें और स्वादिष्ट और ठंडा करने वाली किशमिश पी लें। आप यह सुबह या भोजन से एक घंटे पहले या बाद में ले सकते हैं।

चावल का पानी : अगर आपके शरीर में ज्यादा गर्मी रहती है, तो आपको चावल का पानी पीना चाहिए। इसका शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। अगर आपको ऊपर बताए लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको नियमित रूप से चावल का पानी पीना चाहिए।

सौंफ का पानी : एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप एक कप पानी में सौंफ को उबालकर काढ़ा भी पी सकते हैं। सौंफ में तेल होता है जो पाचन में सहायता करता है और सूजन को कम करता है। यह पेट की परत को भी शांत करता है और एसिडिटी के दौरान होने वाली जलन को कम करता है।