तेलंगाना के काकतीय मेडिकल कॉलेज की आदिवासी छात्रा डॉ.प्रीति ने आत्महत्या कर ली है। कथित तौर पर डॉ.प्रीति को उनके सीनियर डॉक्टर मोहम्मद सैफ द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उन्होंने ये घातक कदम उठाया। 

बताया जा रहा है कि डॉ. प्रीति ने डॉक्टर मोहम्मद सैफ की पुलिस में शिकायत भी की थी, बावजूद इसके पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रीति की शिकायत को अगर पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो शायद डॉ.प्रीति को आत्महत्या जैसा कदम न उठाना पड़ता। 

वहीं यह भी कहा जा  रहा है कि डॉ.प्रीति ने राज्य में सत्ताधारी पार्टी के एक नेता से भी मदद गुहार की थी लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। अंत में डॉ.प्रीति ने उत्पीड़न सहन नहीं कर सकी और उसने आत्महत्या कर ली।

मामले में सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर प्रीती कैम्पेन चलाया जा रहा है। डॉ प्रीति मेडिकल कॉलेज में मोहम्मद सैफ की जूनियर थी। बताया जा रहा है, कि आरोपी एमआईएम विधायक का बेटा है।