शराब और मुर्गा के बिना सियासत अपने आप को काफ़ी कमज़ोर महसूस करती हैं. शायद इसीलिए चुनावी ऐलान हो या फिर सियासी जश्न, इनमें शराब और मुर्गे का स्वाद आपको जरूर मिल जायेगा.
हाल ही में तेलंगाना के टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि का एक हैरान और सोचने पर मजबूर कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि वारंगल में कार्यकर्ताओं के साथ ख़ुशी मानते हुए स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटते हुए दिखाई दिए. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की कवायद में है. इरादा शायद विपक्ष को मजबूत करने और पीएम पद के लिए खुद को योग्य साबित करने के लिए जरुरी हो, पर क्या जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखकर मनोरंजन का वोट बैंक बनाना सही है?
यह सवाल इसलिए क्योंकि आज भी गांवों में या फिर शहरों के अंदर कॉलोनियों में सड़क, बिजली, पानी की जो हालात हैं, वह किसी से झुपें नहीं है. आज़ादी के इन 75 वर्षों के बाद भी जनता को यह मुलभूत सुविधा बेहतर तरीके से तो मिली नहीं पर नेता जी खुलेआम शराब पिलाकर और मुर्गा चिकन बटकर अपनी सियासत चमकने में लगें हुए हैं.