Uttarakhand News: उत्तराखंड में उफनती नदी के बीचो-बीच फंसे एक ट्रक की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इस वीडियो को देखकर पहाड़ी राज्य में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर हर किसी की चिंता बढ़ गई है. राज्य में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, कुछ जगहों पर भूस्खलन से कई घर ढह गए.

ट्रक पानी के तेज बहाव में फसा-

वायरल वीडियो कोटद्वार जिले का है. इस वीडियो क्लिप में लोडेड ट्रक का आधे से ज्यादा हिस्सा कोटद्वार में मालन नदी का जल स्तर बढ़ने से डूबा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, कल शाम ट्रक नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया. जिसके कारण ट्रक पानी के तेज बहाव में फंस गया.

दरअसल, कुछ दिनों पहले आई आपदा से वैकल्पिक पुल जर्जर हो गया था. जिसके कारण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर है. नदी के दूसरी तरफ इंडस्ट्रियल एरिया है, जिसके कारण ट्रक फंस गया.