खरगोन रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव और भड़की हिंसा का आज पांचवा दिन है । चमेली की बाड़ी निवासी लक्ष्मीबाई आजतक लापता है ।
निजी जानकारी के अनुसार लक्ष्मीबाई के बच्चे रामनवमी का जुलूस देखने गए थे, उपद्रव की खबर मिलते ही महिला लक्ष्मीबाई अपने बच्चों की खोज करने घर से निकली थी, उसके बाद वह घर वापस नहीं आई जबकि जिन बच्चों को खोजने लक्ष्मीबाई गई थी वह सुरक्षित घर वापस आ गए ।
.png)
डीआरपी लाइन में ठेला लगाने वाले परिजन धर्मेंद्र का आरोप है कि दंगे का पांचवां दिन है और पुलिस प्रशासन उनके परिवार की सदस्य को खोजने में मदद नहीं कर रहा हैं । आज तक एफआईआर तक दर्ज नही की गई, आवेदन लेकर यह कहकर थाने से भगा दिया गया कि अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करों ।
अपनी मां लक्ष्मीबाई के नहीं मिलने से उसके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है ।
.png)