बारिश का मौसम अपने साथ गर्मी से राहत के साथ-साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इस मानसून में लोगों को बालों और त्वचा की समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रतिरक्षा प्रणाली और पाचन तंत्र बरसात के मौसम में खराब रहता है। इसके कारण जो भी खाना खाया जाता है वह ठीक से पच नहीं पाता है।

ऐसे में पेट खराब होने के लक्षण भी सामने आते हैं। अगर आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करते हैं तो आपको पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि अगर पेट खराब है तो किन खाद्य पदार्थों के सेवन से फायदा होगा..!

पेट खराब है तो करें इन चीजों का सेवन-

1. दही

दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बारिश में दही से पेट को हमेशा स्वस्थ रखा जा सकता है। अगर आपका पेट खराब है तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रो-बायोटिक्स होते हैं जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं। अच्छे बैक्टीरिया पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। याद रखें आप लंच में दही खा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि रात के समय दही न खाएं।

2. पानी

नींबू विटामिन सी से भरपूर होते हैं। नींबू पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को भी मजबूत करता है। बारिश में पेट खराब होने पर नींबू पानी पिया जा सकता है। नींबू पानी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट भी करता है।

3. केला

केला एक सुपरफूड है। इसे खाने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान बने रह सकते हैं। इतना ही नहीं केला पेट की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर बारिश में केला खाया जाए तो पाचन क्रिया अच्छी रहती है। इसके अलावा केला कब्ज से बचाता है।