भाजपा ने बड़े सांगठनिक बदलाव करते हुए जमीनी रणनीतिकार नागेंद्र को राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है, जो मुख्यालय से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधेंगे। वहीं, उत्तराखंड से हटाकर अजेय कुमार को राजस्थान का नया संगठन महासचिव बनाया गया है, जिनके सामने राज्य की गुटबाजी खत्म करने की बड़ी चुनौती होगी। दूसरी ओर, तमिलनाडु में भाजपा का चेहरा रहे अन्नामलाई का पार्टी से सफर खत्म होना तय माना जा रहा है। वे मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपकर अपनी नई पार्टी ‘मक्कल शक्ति अय्यकम’ का एलान कर सकते हैं।

Image

उत्तर प्रदेश में बतौर संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मजबूत जमीन तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले नागेंद्र को भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है। त्रिपाठी पार्टी मुख्यालय से वरिष्ठ कार्यकतार्ओं से संपर्क का जिम्मा संभालेंगे।

Image

बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रदेश संगठन महामंत्री का जिम्मा संभालने के बाद 2021 से बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे नागेंद्र को लाइम लाइट से दूर रह कर जमीनी रणनीतिकार के तौर पर जाना जाता है। नागेंद्र उस समय उत्तर प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के संयोजक थे, जब राष्ट्रीय स्तर पर संघ के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबाले इस भूमिका को निभा रहे थे।

अन्नामलाई का भाजपा में सफर का अंत तय

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वर्दी छोड़ भाजपा का दामन थामकर चर्चा में आए तमिलनाडु में पार्टी का चेहरा अन्नामलाई अगले सप्ताह नए सियासी सफर की शुरूआत करेंगे। मंगलवार को अन्नामलाई जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने चेन्नई से दिल्ली पहुंचेंगे तो इस्तीफा उनकी जेब में होगा। 

अन्नामलाई सभी संबंध तोड़ने पर आमादा हैं, वे विरोधियों और सहयोगियों दोनों को  समान रूप से ठुकराते हैं।

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की तीन भाषा नीति का सार्वजनिक विरोध कर पहले ही इस आशय का संकेत दे दिया था। सोमवार को अन्नामलाई के पार्टी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनकी नई पार्टी मक्कल शक्ति अय्यकम (जनशक्ति आंदोलन) के झंडे और डिजाइन साझा भी कर दिए हैं। अन्नामलाई के करीबी सूत्र ने उनकी नई सियासी पारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सबकुछ तय हो चुका है।