उत्तर प्रदेश (यूपी) में मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया है। इस मामले पर यूपी सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। खबर है कि असामाजिक तत्वों ने हाल ही में आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया और कुछ ट्वीट पोस्ट कर दिए। लेकिन उसके तुरंत बाद अकाउंट रिकवर कर लिया गया।

सरकार ने एक बयान में कहा कि साइबर विशेषज्ञों द्वारा मामले की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ही सीएमओ का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया।

करीब 40 मिनट तक खाता बहाल नहीं किया जा सका। उस दौरान कई लोगों को अजीबो-गरीब ट्विट के साथ टैग किया गया। इन सबके अलावा ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी गई। हैकर्स ने ट्विटर बायो से भी छेड़छाड़ कर दी। कुछ देर तक बायो में लिखा गया कि सीएमओ बोर्ड एप वाईसी और युग लैब्स के को-फाउंडर हैं।

जिस समय सीएमओ के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई, लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से लेकर यूपी सरकार तक इसकी शिकायत की। धीरे-धीरे अकाउंट हैक के बारे में कई ट्वीट किए गये। लेकिन सीएमओ का खाता बहाल करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।

इससे पहले 27 फरवरी को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया था। रूस-यूक्रेन युद्ध को तब जेपी नड्डा के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था। वे ट्वीट यूक्रेन की मदद करने के बारे में थे। लेकिन कुछ देर बाद खुद जेपी नड्डा ने हैकिंग की सूचना दी और उनका अकाउंट बहाल कर दिया गया।