ट्विटर डाउन: सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर की सर्विसेस एक बार फिर से बाधित रहीं। ट्विटर पर गुरुवार की सुबह यूजर्स को लॉग इन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते यूजर्स को वेब और एप दोनों मे ही लॉग इन में काफी कठिनाई हुई।
कई यूजर्स ने इस बात को लेकर शिकायत की है। यूजर्स ने इस बात की सूचना दी है, कि जब भी वे लॉगिन करने की कोशिश करते तो उन्हें ऐरर का मैसेज मिल रहा था।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ के बदलने के बाद से ही लगातार समस्या हो रही है। इससे पहले, 11 दिसंबर और 4 नवंबर, 2022 को, ट्विटर भी लंबे समय तक डाउन रहा था। गुरुवार को सुबह 7.15 से ट्विटर सेवाओं में रुकावटों के बारे में बताया था। हालांकि, इस जानकारी के बाद, सोशल मीडिया कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
कहा जा रहा है,कि ट्विटर ने अपनी नई पॉलिसीज़ को ठीक से लागू नहीं किया है। ख़बरें ये भी हैं, कि इसके बाद एलन मस्क जल्द ही एक नई ट्विटर नीति लाएंगे।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ट्विटर में छंटनी करने के बाद से ट्विटर में लगातार समस्याएं आ रही हैं। कर्मचारियों की संख्या में काफी कमी आई है। उन्होंने ट्विटर के लिए एक सदस्यता सेवा भी शुरू की है। मस्क ने अपनी केंद्रीय प्रक्रियाओं में कई बदलाव किए हैं। मस्क का दावा है कि वे ट्विटर नीतियों में सुधार कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई ट्विटर नीति टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी।