ट्विटर इन दिनों अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में काफी बदलाव ला रहा है। कुछ दिन पहले ट्विटर ने पहला ट्वीट एडिट बटन लॉन्च किया था। हालांकि, यह फीचर अभी भी टेस्टिंग मोड में है। लेकिन अब ट्विटर ने मल्टीमीडिया ट्वीट फीचर लॉन्च किया है। ट्विटर ने सभी यूजर्स के लिए मल्टीमीडिया ट्वीट फीचर जारी किया है। यह आईओएस और एंड्रॉइड दोनों के लिए उपलब्ध रहेगा। आपको बस अपने ट्विटर ऐप को अपडेट करना होगा।

इन दिनों ट्विटर में काफी बदलाव हो रहा है। दरअसल, यहां पर हम ट्विटर पर मल्टीमीडिया कंटेंट पोस्ट करने के एक नए ऑपशन की बात कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में, अब से आप अपने ट्वीट्स में टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और जीआईएफ जोड़ सकेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ये कैसे काम करेगा।

ट्विटर पर मल्टीमीडिया ट्वीट भेजने के लिए बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

ट्वीट कम्पोज़र में, टेक्स्ट टाइप करें और फिर फोटो आइकन पर टैप करें, उस मीडिया का चयन करें जिसे आप पोस्ट करना चाहते हैं, यह फ़ोटो, GIF और वीडियो हो सकते हैं, सामग्री की मात्रा के आधार पर, आपके द्वारा चुने गए आइटम साथ-साथ या ग्रिड में दिखाई देंगे।

सेंड बटन दबाएं।

इस तरह से एक नया मल्टीमीडिया ट्वीट पोस्ट किया जाएगा। इस बारे में अभी निश्चित रूप से हम यह नहीं जानते हैं कि यदि इन मल्टीमीडिया ट्वीट्स को अन्य प्लेटफार्मों पर साझा किया जाए वे उसी तरह दिखाई देंगे या नहीं।

सितंबर की शुरुआत में, ट्विटर ने एक पोस्ट किए गए ट्वीट को एडिट करने के लिए ब्लू टिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक डिट बटन एड किया था। हालांकि, ट्विटर का यह फीचर अभी भी टेस्टिंग फेज में है।

अक्टूबर की शुरुआत में, ट्विटर ने आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए इंस्टाग्राम और टिकटोक की तर्ज पर एक वर्टिकल वीडियो फीचर लॉन्च करने की घोषणा की थी।