नीमच। मध्यप्रदेश में आज नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान हो रहा है। प्रदेशभर में मतदाता इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदाताओं में वोट करने को लेकर उत्साह देखा जा रहा। प्रदेशभर में बारिश का दौर चल रहा और कहींं—कहीं तो तेज बरसात हो रही है पर इसके बावजूद लोग बड़ी संख्या में मतदान करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर थर्ड जेंडर यानि किन्नर भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में मतदान करने आए दो किन्नर लोगों के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण बन गए. 

नीमच जिले के जावद शहर में यह वाकया हुआ. शहर के वार्ड क्रमांक 6 पर दो किन्नर वोट करने के लिए पहुंचे। ये दोनों किन्नर मतदान केंद्र पर आए सभी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। दरअसल इसमें से एक किन्नर ने सोने की एक चैन पहन रखी थी जिसे यहां पर मतदान करने आए लोग इनको देखते ही रह गए। सोने की यह चैन बहुत बड़ी थी और यही कारण था कि सभी ​लोग इस किन्नर व उसकी चैन को ध्यान से देख रहे थे.