[भोपाल]
आरोपियों ने कुल चार वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पौने तीन लाख रुपए का माल बरामद किया है। चोर महिलाएं पूर्व में कोतवाली और बैरागढ़ थाने से चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजी जा चुकी हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
टीआई डीपी सिंह के अनुसार बीती 6 फरवरी को दूल्हे राजा शो रूम में तीन महिलाओं और एक युवक ने कपड़े व आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर हाथ साफ किया था। चोरी किये माल की कीमत करीब 85 हजार रुपए थी। सभी आरोपी ग्राहक बनकर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। सभी के फुटेज दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच में महिलाओं की पहचान जैन नगर लालघाटी में रहने वाली मुन्नी उर्फ शीला उर्फ रजनी (48) उसकी बेटी शिवानी बेटा गौरव चौहान के रूप में हुई। सभी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तब महिलाओं ने बताया कि वह अपनी साथी नेहा ठाकुर पत्नी सुनील मिश्रा (30) निवासी पप्पू पार्षद का मकान सुंदर नगर अशोका गार्डन के सहयोग से दुकानों में खरीददारी के बहाने चोरी करने की बात स्वीकार की।