पॉवर हिटिंग के लिए मशहूर और दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गई। क्वालीफायर राउंड मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देकर सुपर-12 में प्रवेश पा लिया।
क्वालीफायर राउंड में ग्रुप बी के इस मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने विजयी लक्ष्य एक विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज तीन मैचों में दो हार के साथ सुपर 12 की रेस से बाहर हो गया। वहीं आयरलैंड ने तीन मैचों में दूसरी जीत हासिल कर सुपर-12 में प्रवेश पा लिया। इस ग्रुप से दूसरी टीम का निर्णय जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले से होगा।
वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं आयरलैंड के लिए अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली लारैन टकर 40 रन बनाकर नाबाद रहे।