उद्धव ठाकरे लगातार महाराष्ट्र में अपनी सरकार और शिवसेना का दबदबा बनाए रखने की कोशिश में लगे हुए हैं। एकनाथ शिंदे किसी भी हाल में ढील देने के मूड में नहीं हैं, लेकिन उद्धव ने अब बागी विधायकों से भावनात्मक अपील की है। उद्धव ने अपनी अपील में कहा, मैं जानता हूं कि आप गुवाहाटी में कैद हैं। मैं आपके बारे में जानकर चिंतित हूँ। मुझें पता है आप आज भी तहे दिल से शिवसेना के साथ हैं।

गुवाहाटी में डेरा डाले शिवसेना के बागी विधायकों से भावुक शब्दों में उद्धव बोले, परिवार का मुखिया होने के नाते मुझे आपकी चिंता हैं। मुझे पता चला है कि आप गुवाहाटी के एक होटल के कमरे में कैद हैं। आपके कई साथी मेरे संपर्क में हैं।मुझे पता है कि आप हमेशा शिवसेना के साथ रहेंगे। उद्धव ने अपनी भावनात्मक अपील में बागी विधायकों को संदेश भेजा कि आप एक बार मुंबई आये, मिलकर बात करें और इस समस्या पर विचार कर हल निकालने का प्रयास करें।

दिल्ली पहुंचे फडणवीस-

वहीं दूसरी ओर बीजेपी लगातार महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तरफ़ बढ़ रही है। इन सबके बीच बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से अपने चार्टर प्लेन से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उनकी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात होनी है।

यह भी पढ़े: