महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके हृदय की धमनियों में रुकावट की जांच की गई है। बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को दशहरा रैली के बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

वहीं, शिव सेना (UTB) नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने एक्स पर जानकारी दी- 

उद्धव ठाकरे को सोमवार की सुबह सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में में पहले से चेकअप हुआ था। आपकी शुभकामनाओं के साथ शुभकामनाएँ। वे काम करने और लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'

उद्धव ठाकरे की 2012 में दो बार एंजियोप्लास्टी हुई थी। 16 जुलाई 2012 को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच से पता चला कि उनके हृदय की तीन मुख्य धमनियों में से दो में 100% रुकावट थी।

इसके बाद डॉक्टर ने दो एंजियोप्लास्टी करने की सलाह दी। फिर 20 जुलाई को उनकी पहली एंजियोप्लास्टी हुई। उनके हृदय की धमनियों में आठ स्टेंट लगाए गए थे। इसके बाद नवंबर 2012 में दूसरी एंजियोप्लास्टी हुई।

इस बार यह ऑपरेशन लेफ्ट एन्टीरियर डिसेंडिंग (LAD) आर्टिलरी की रुकावट को दूर करने के लिए किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि इस धमनी में करीब 60 फीसदी ब्लॉकेज है।