महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच सबसे बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हो गए है। यह जानकारी कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने दी। ठाकरे फिलहाल होम आइसोलेशन में है।
इससे पहले आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी कोविड से संक्रमित हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari admitted to HN Reliance Foundation hospital, Mumbai today for #COVID19 treatment: Sources
— ANI (@ANI) June 22, 2022
(File photo) pic.twitter.com/8KE8dplZua
#WATCH | Mumbai: "Maharashtra CM Uddhav Thackeray has tested positive for #COVID19," says Congress Observer for the state, Kamal Nath. pic.twitter.com/wl22yJkXXt
— ANI (@ANI) June 22, 2022
कमलनाथ को कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपना पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वह यहां गठबंधन दलों और कांग्रेस के नेताओं से मिलने आए थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि वह उद्धव ठाकरे से नहीं मिल सकते क्योंकि उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। लेकिन अब वह शरद पवार से मिलने जा रहे है।
विधायकों के साथ बैठक के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, अभी हमारी कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक हुई। हमारे 44 में से 41 विधायक मौजूद थे और 3 रास्ते में हैं। कांग्रेस में पूरी एकता है। मैंने उद्धव ठाकरे को फोन पर आश्वासन दिया है कि कांग्रेस महाविकास अघाड़ी सरकार को समर्थन देना जारी रखेगी।
कमलनाथ ने आगे कहा कि जो लोग आज विरोध कर रहे हैं, उनसे मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि परसों के बाद भी अगला दिन आता है। मुझे विश्वास है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना में फिर से एकता होगी।
उद्धव ठाकरे दे सकते है इस्तीफा-
एकनाथ शिंदे और 40 विधायकों के बगावत के बाद अब उद्धव ठाकरे की कुर्सी खतरे में है। इन सबके बीच खबर है कि ठाकरे आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते है। महाराष्ट्र में घटनाओं का क्रम तेजी से बदल रहा है। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात के बीच महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए थे। उन्होंने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के कारण विधानसभा भंग हो सकती है।